Reg. No. U85300DL2021NPL379903

अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ

(ABYOGASMS FOUNDATION)

एक वृहद परिचय, संकल्प एवं उपलब्धियाँ — Vision & Mission

Organization Profile

संगठन परिचय

अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ (ABYOGASMS FOUNDATION) एक राष्ट्रीय स्तर का योग, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता संगठन है, जिसकी स्थापना योग शिक्षकों के रोजगार, हितों, अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के उद्देश्य से की गई। महासंघ की स्थापना दिनांक 20 जुलाई 2020 को हुई, जबकि कोरोना महामारी के कारण इसका सरकारी पंजीकरण 12 अप्रैल 2021 को संभव हो पाया।

वर्तमान आधुनिक, भागदौड़ एवं तनावपूर्ण जीवनशैली में हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा प्रदत्त अमूल्य धरोहर योग सम्पूर्ण विश्व के लिए आशा, स्वास्थ्य एवं सकारात्मकता का आधार बनकर उभरा है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है।

योग के बढ़ते वैश्विक प्रभाव के साथ प्रशिक्षित एवं योग्य योग शिक्षकों की आवश्यकता निरंतर बढ़ रही है, किन्तु लंबे समय तक योग शिक्षकों के रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की दिशा में अपेक्षित प्रयास नहीं हो सके। ऐसी परिस्थितियों में एक ऐसे सशक्त राष्ट्रीय संगठन की आवश्यकता अनुभव की गई, जो योग शिक्षकों की आवाज बनकर उनके सम्मान, स्वाभिमान एवं सुरक्षित भविष्य हेतु कार्य कर सके। इसी पावन संकल्प के साथ अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ (ABYOGASMS FOUNDATION) की स्थापना हुई।

01

स्थापना दिवस

20 जुलाई 2020

02

सरकारी पंजीकरण

12 अप्रैल 2021

Registration No.

U85300DL2021NPL379903

महासंघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय योगगुरु श्री मंगेश त्रिवेदी जी द्वारा देखा गया यह स्वप्न आज देशभर में एक विशाल जनआंदोलन का रूप लेता हुआ दिखाई दे रहा है।

योगगुरु श्री मंगेश त्रिवेदी जी · संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष

Legal & Institutional Recognition

संगठन की वैधानिक एवं संस्थागत मान्यताएँ

संस्था भारत सरकार के कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय (Ministry of Corporate Affairs) के अंतर्गत विधिवत पंजीकृत है।
संस्था नीति आयोग (NITI Aayog) एवं MSME मंत्रालय से संबद्ध है।
संस्था को प्राप्त दान आयकर अधिनियम की धारा 12A एवं 80G के अंतर्गत कर मुक्त है।
विगत कई वर्षों से महासंघ आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के साथ योग, स्वास्थ्य एवं जन-जागरूकता अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभा रहा है।
संगठन देशभर में योग शिक्षकों को राष्ट्रीय मंच, पहचान एवं सामाजिक सम्मान प्रदान करने हेतु निरंतर कार्यरत है।
महासंघ विभिन्न राष्ट्रीय एवं सामाजिक अभियानों के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहा है।

महासंघ का ध्येय वाक्य

"योगी बनो • सहयोगी बनो • समाज के लिए उपयोगी बनो"

यह ध्येय वाक्य महासंघ की मूल भावना, विचारधारा एवं सामाजिक उद्देश्य को अभिव्यक्त करता है।

🔄

योगी बनो

स्वयं को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाएं।

🤝

सहयोगी बनो

समाज, राष्ट्र एवं मानवता के प्रति सेवा एवं सहयोग की भावना विकसित करें।

🌟

समाज के लिए उपयोगी बनो

अपने ज्ञान, संस्कार एवं योग साधना के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करें।

Mission & Vision

उद्देश्य एवं संकल्प

महासंघ अपने स्थापना काल से ही योग शिक्षकों के हितों एवं अधिकारों की रक्षा हेतु सतत कार्यरत है। संगठन विभिन्न अभियानों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहा है।

महासंघ के प्रमुख उद्देश्य

  • योग शिक्षकों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा
  • योग शिक्षकों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना
  • योग एवं भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार
  • स्वास्थ्य जागरूकता अभियान संचालित करना
  • युवाओं एवं बच्चों में योग के प्रति रुचि विकसित करना
  • समाज को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली हेतु प्रेरित करना
  • राष्ट्र निर्माण में योग की भूमिका को सशक्त बनाना

महासंघ का संकल्प

"योग शिक्षकों के सम्मान, स्वाभिमान एवं सुरक्षित भविष्य के लिए निरंतर संघर्ष एवं सेवा।"